सोमवार, 24 अगस्त 2015

चिंहुका मौन ----- ( हाइकु कविता )

रक्त गुलाल देशप्रेम की आग चिहुँका मौन --------------- चिहुका मौन सत्ता परिवर्तन संघर्ष शुरू --------------- दलित वर्ग नेता का हथियार चिहुँका मौन --------------- धानी चूनर सपनों का संसार चिहूका मौन --------------- नारी प्रतिष्ठा हम प्रतिपादक चिंहुका मौन ---------------- अति सुंदर चिहुंका मौन हुआ संदर्भ नया --------------- समाजगत मिथ्या आदर्शवाद चिहुका मौन ------------------- जीवन भर अश्रु जल लेकर चिहुका मौन ------------------ चिहुका मौन लिए नीरवता को पथ निहारे ------------------- सावन आया श्रावणी कही नही चिहुका मौन ------------------- पाखंडी साधू ईश्वर के वेश में चिहुका मौन ------------------ पति पतित चिहुका मौन धरे दुर्बल कौन -------------------- अंधविश्वास देवदासी की प्रथा चिहुँका मौन ------------------- सत्यजीत रे नोबल पुरस्कार चिहुँका मौन -------------------- नगर वधू अभिशप्त जीवन चिहुँका मौन ------------------ साहित्य रस हाईकू नई विद्या चिहुँका मौन -------------------- कान्ता राॅय भोपाल

कोई टिप्पणी नहीं :

एक टिप्पणी भेजें